Madhya Pradesh News भेरुंदा के एसडीएम दिनेश सिंह तोमर इन दिनों विवादों में उलझ गए हैं दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है

रिपोर्टर अजय कुमार राव भेरूंदा सीहोर मध्यप्रदेश
भेरुंदा के एसडीएम दिनेश सिंह तोमर इन दिनों विवादों में उलझ गए हैं दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक शख्स को मारने के लिए दूर से दौड़ते नजर आ रहे हैं यह वीडियो रविवार का बताया जा रहा है जानकारी के मुताबिक वीडियो सीलकंठ का बताया जा रहा है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान के विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम स्तर के अधिकारी की इस तरह की दवांगई से आप अंदाजा लगा सकते है की अधिकारी ऐसे है तो आम आदमी के साथ क्या हो सकता है
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को क्षेत्र के नजदीकी ग्राम सीलकंठ आंगनबाड़ी निर्माण कार्य के रुक जाने पर गांव गए थे इस दौरान एक व्यक्ति ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया जिससे एसडीएम को उस युवक पर गुस्सा आया तो एसडीएम उस युवक को मारने के लिए दौड़े इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है इस संबंध में एसडीएम दिनेश सिंह तोमर का कहना है की आंगनबाड़ी के निर्माण कार्य को रोका जाना गलत है इस सूचना के बाद बह ग्राम सीलकंठ गए थे जहां युवक ने उनका वीडियो बनाने का प्रयास किया तो वह युवक से पूछने के लिए गए थे कि वीडियो क्यों बना रहे हो क्योंकि आंगनबाड़ी का निर्माण कार्य रोकना शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की श्रेणी में आता है इसलिए मामले में सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने युवक मंथन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है




Subscribe to my channel