IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News ग्राम जूनापानी छीतर के पूरा में जाने का नहीं है रास्ता

 रिपोर्टर श्रवण वर्मा जिला गुना मध्य प्रदेश

जिला गुना के चाचौड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम जूनापानी के छीतर के पुरा,में जाने का रास्ता बिल्कुल भी नहीं है ऊंची नीची जगह उबड काबड,से ग्राम वासियों को आना जाना पड़ता है जबकि जूनापानी छीतर,का पुरा से मुख्य रोड की दूरी 800 मीटर है ग्राम वासियों ने शासन-प्रशासन ग्राम पंचायत सरपंच विधायक सांसद आदि से मांग की है कि इस रास्ते को किसी भी निधि से ठीक कराया जाए आने जाने में काफी समस्या आ रही है इस बात पर ध्यान दिया जाए गांव में 40 घर की बस्ती में लग भग 300 लोगों की आबादी है यह पर हम सभी को बड़ी समस्या है मुख्य सड़क से और गांव के बीच में एक नाला भी पड़ता है जो बारिश में पानी बहता रहता है जिससे काफी समस्या आती है समस्त ग्राम वासियों का निकलने का मात्र एक यही रास्ता है इसमें माता बहनों को बुजुर्गों को भी काफी समस्या आती है और बच्चों को भी स्कूल जाने में काफी समस्या से गुजरना पड़ता है स्थानीय प्रशासन इस बात पर ध्यान दें ग्राम वासियों की मांग है गांव में रोड बनना चाहिए चाहे वह चाहे किसी भी निधि से बनें ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button