Madhya Pradesh News पेटलावद पुलिस व परिवहन विभाग झाबुआ की संयुक्त कार्यवाही

रिपोर्टर संतोष बसोड झाबुआ मध्यप्रदेश
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ श्री अगम जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय पेटलावद के मार्गदर्शन तथा परिवहन विभाग झाबुआ व निरीक्षक राजुसिंह बघेल एवं पेटलावद पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए कस्बा पेटलावद के श्रद्धांजली चौक से गुजरने वाले वाहनों को चैक करते नियमों का उल्लंघन कर चल रहे सवारी वाहनों पर कार्यवाही की गई जिसमें 03 वाहन (बस) बिना दस्तावेज के पाई जाने पर उक्त बसों के विरूद्व चालानी कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार कस्बा बामनिया में परिवहन विभाग झाबुआ व बामनिया चौकी प्रभारी व उनकी टीम के द्वारा संयुक्त कार्यवाही में नियमों का उल्लंघन कर चल रहे सवारी वाहनों पर कार्यवाही करते हुए पेटलावद रोड पर चैकिंग के दौरान भगवती बस क्र. MP15G3104 के कोई वैद्य दस्तावेज नहीं होना तथा ड्रायवर द्वारा मोटरयान अधिनियम के नियमों के उल्लंघन करने के कारण उक्त बस को जप्त करने की कार्यवाही की गई।




Subscribe to my channel