IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News भ्रष्टाचार खत्म करने को गांव स्तर पर निगरानी समिति बनाने का निर्णय लिया गया

 रिपोर्टर अत्रि कुमार यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश

आपको सादर अवगत कराना है कि आज  अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर तहसील सहित उत्तर प्रदेश के सभी तहसीलों में संगठन के समस्त सम्मानित क्रांतिकारी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर क्षेत्रीय, प्रदेश एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर चिंतन करते हुए तय किया कि सबसे ज्यादा अगर भ्रष्टाचार प्रदेश या देश में कंही है तो वह गांव स्तर पर है गांव के सीधे साधे लोगों को विभिन्न विभागों द्वारा निरंतर लूटा जा रहा है बैठक में सबसे ज्यादा शिकायत संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की भ्रष्टाचार करने की ही आती है इसलिए संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने तय किया कि भ्रष्टाचार को गांव स्तर पर खत्म करने के लिए प्रत्येक गांव पर अखिल भारतीय किसान यूनियन की तरफ से कम से कम 21 सदस्यों की निगरानी समितियां बनाई जाएंगी उक्त निगरानी समितियों के संचालन हेतु सर्वप्रथम पूर्व सैनिक, गांव के पूर्व प्रधान एवं पराजित प्रधान सहित गांव के तमाम क्रांतिकारी नौजवानों को समितियों में जिम्मेदारी सोंपी जाएगी जिससे गांव स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खोली जा सके उक्त समितियों के माध्यम से गांव स्तर पर कार्यरत विभागों के द्वारा सरकार से गांवों को जो भी पैसे जा रहे हैं संबंधित विभाग के अधिकारी / कर्मचारियों के द्वारा ढकारे जा रहे हैं एक सड़यंत्र के तहत की जा रही लूट को रोकने के लिए मजबूती के साथ संगठन के द्वारा कदम उठाए जाएंगे साथ ही जिन संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी का गांव के डेवलपमेंट से सीधा जुड़ाव है चाहे वह तहसील, थाने, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशु पालन, कृषि, विकास विभाग आदि से जुड़े हुए लोग हैं जो भी सरकार द्वारा गांव को भेजी जा रही योजनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं उन सब को संगठन के कार्यकर्ताओ के दम पर पूरे प्रदेश मे अखिल भारतीय किसान यूनियन के क्रन्तिकारी साथी सुधारने का कार्य करेंगे संगठन के तमाम सम्मानित क्रांतिकारी साथी तहसील, ब्लाक, जिला, मंडल, प्रदेश, राष्ट्रीय स्तरीय पदाधिकारी गांव स्तर पर बनाई जाने वाली निगरानी समितियों का पूर्ण सहयोग करते हुए व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को आगे ले जाने का काम करेंगे गरीब, मजदूर, किसानों की लूट करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगे अतिशीघ्र उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में उक्त निगरानी समितियों का विस्तार किया जाएगा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने बाले सभी साथियों का उक्त लड़ाई में स्वागत है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मंडल उपाध्यक्ष डॉक्टर राजपाल सिंह वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष यदुवीर सिंह, मंडल प्रवक्ता पंडित ओमदेव शास्त्री, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनीता देवी चौहान, देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत, होडिल सिंह,रामनिवास वर्मा, पन्नालाल कुशवाहा, विजय सिंह शाक्य, सुखदेव सिंह, सोबरन सिंह, वरुण यादव, प्रवीन कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button