छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News जन समस्या अर्थात जनदर्शन का आयोजन किया गया कार्यालय कलेक्टर जांजगीर चांपा में,।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

22 /5/23 को कार्यालय कलेक्टर जिला जांजगीर चांपा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एसपी वैद्य ने अपने कार्यालय कक्ष में कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के आम जनों की मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना उन्होंने जिले के विभिन्न दूरस्थ स्थानों से पहुंचे आम लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी गंभीरता से उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के दिशा निर्देश जारी किए जनदर्शन में आज ग्राम पिपर्दा निवासी दिव्यांग श्री कौशल पटेल ने बैटरी चलित ट्राईसाईकिल प्रदाय करने हेतु आवेदन लेकर पहुंचा जिस पर अपर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक को जल्द से जल्द दिव्यांग कौशल पटेल को ट्राई साईकिल उपलब्ध कराने के आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए इसी प्रकार जनदर्शन में तहसील नवागढ़ के ग्रामबरगवंआ निवासी खेम दास मानिकपुरी ने कोटवारी जमीन पर कब्जा दिलाने हेतु आवेदन लेकर पहुंचे जिस पर अपर कलेक्टर तहसीलदार को निर्देशित कर कार्यवाही करने को कहा जिले के अकलतरा निवासी अशरफ खान ने मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत हृदय रोग के इलाज के सहायता राशि पाने को लेकर आवेदन पहुंचा जिस पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित कर फार्म भरवाने के दिशा निर्देश दिए आज जनदर्शन में शव आवेदन प्राप्त हुए,।

इसके साथ ही ग्राम तहसील बम्हनीडीह तहसील के ग्राम करनोद निवासी नारायण प्रसाद तंबोली और शिवप्रसाद तंबोली ने अनाधिकृत कब्जा हटवाने हेतु ग्राम पंचायत रामपुर के सरपंच व समस्त ग्रामवासी द्वारा पीएचई विभाग के अंतर्गत मूलभूत सुविधा प्रदान करने हेतु नल जल योजना में अनियमितता की शिकायत इसी तरह से ग्राम जरवे बलौदा के निवासी अमरदास द्वारा पट्टा दिलाने ग्राम कुकडा निवासी गंधेश्वरी पात्रे द्वारा नक्शा एवं सीमांकन कराने तहसील नवागढ़ के ग्राम जग महंत निवासी रामपाल सूर्यवंशी द्वारा भूमि सीमांकन कराने गुरु घासीदास अनुसूचित जाति महिला समिति कोटमीसोनार द्वारा मछली बीज हैचरी निर्माण हेतु शासकीय भूमि को पट्टा प्रदान करने हेतु संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवेदन के साथ समय पर निराकरण के दिशा निर्देश जारी किए,।
उल्लेखनीय है कि शासन के मानसा और नवरूप आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने हेतु कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को 10:30 प्रातः से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाता है जिसमें हर प्रकरणों का बारीकी के साथ जांच पड़ताल कर संबंधित विभागों से अवलोकन रिपोर्ट एवं त्वरित निराकरण हेतु आदेशित पारित किया जाता है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button