Madhya Pradesh News बल्देवगढ पुलिस के द्वारा अवैध शराब कीमती 79960 रुपए सहित दो आरोपियो को मय 32 बोर देशी कटटा व चार पहिया वाहन सहित कुल मशरूका लगभग ₹600000 का जप्त कर किया गिरफ्तार।

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर श्री प्रमोद वर्मा एवं उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री ललित शाक्यवार द्वारा अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं बिक्री पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बल्देवगढ़ को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि बल्देवगढ़ क्षेत्र में दो व्यक्ति एक नीले रंग की बलेनो कार से अवैध शराब रखकर विक्रय हेतु धजरई से बल्देवगढ की ओर जा रहे है । उक्त सूचना पर कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम, एसडीओपी श्री बीडी त्रिपाठी के द्वारा थाना प्रभारी अमित साहू के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को रवाना किया गया। टीम को सूचना मिली कि बलेनो वाहन ग्राम अहार लडवारी तरफ गया है । कुछ देर बाद उक्त वाहन लौट कर अहार पुलिया पर आया । वाहन को रोका गया जिसमे 2 व्यक्ति बैठे थे। पहले व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम कुलदीप यादव पिता जाहर यादव उम्र 25 साल निवासी शिवराजपुर थाना देहात टीकमगढ़ का होना बताया। तत्पश्चात कुलदीप यादव की तलाशी लेने पर उसके बाएं पेंट की जेब में 32 बोर का देशी कटटा व कारतूस रखा होना पाया गया। वही दूसरे व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम देवेन्द्र यादव पिता काशीराम यादव उम्र 29 साल निवासी शिवराजपुरा थाना देहात टीकमगढ का होना बताया। तत्पश्चात आरोपी कुलदीप यादव की कब्जे वाली नीले रंग की बलेनो एमपी 36 सी 5930 की तलाशी ली गई जिसकी डिग्गी में कुल 07 पेटी( दो पेटी ब्लेक फोर्ड कम्पनी की बियर, व 05 पेटी देशी प्लेन मदिरा के क्वार्टर) रखे होना पाया गया। कुल शराब 69 लीटर कीमती 26200 रुपये की अवैध तरीके से रखे होना पाये जाने पर उक्त शराब व वाहन को जप्त किया गया व आरोपी कुलदीप यादव व देवेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात कुलदीप यादव से सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा कुल 22 पेटियां जिनमें से 13 पेटी देशी प्लेन मदिंरा की, व 09 पेटी ब्लेक फोर्ड कम्पनी की बियर अपनी गाडी में लाना व विजय लोधी निवासी अहार पुलिया की दुकान व घर पर 04 पेटी बियर व 04 पेटियां देशी प्लेन मदिरा की विक्रय हेतु देना एवं ग्राम अहार में झगडू उर्फ रघवीर यादव के घर पर 03 पेटी बियर व 04 पेटी देशी प्लेन मदिरा की विक्रय हेतु देना बताया। उक्त सूचना प्राप्त होने पर थाने से अतिरिक्त बल को मौके पर बुलाया गया । तत्पश्चात पुलिस विजय लोधी के घर पहुंची ,तो विजय लोधी पुलिस को देख कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। आरोपी कुलदीप यादव की निशादेही पर विजय लोधी के घर से 04 पेटी वियर व 04 पेटी देशी प्लेन मंदिरा की कुल शराब 84 लीटर कीमती 28000 रूपये की जप्त की गई। इसके बाद कुलदीप यादव की निशादेही पर ही ग्राम अहार में झगडू उर्फ रघुवीर यादव के घर पर दबिश दी गई ,जो सूचना मिलने पर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। आरोपी कुलदीप यादव की निशादेही पर रघुवीर यादव के घर से 03 पेटी वियर व 04 पेटी देशी प्लेन मदिरा की कुल 72 लीटर कीमती 25360 रूपये की जप्त की गई। थाना वापसी पर आरोपी कुलदीप यादव के विरुद्ध अपराध क. 183 / 23 धारा 25 / 27 आर्म्स एक्ट का एवं आरोपीगण कुलदीप यादव, देवेन्द्र यादव निवासी शिवराजपुर एवं विजय लोधी निवासी अहार पुलिया, एवं झगडू उर्फ रघुवीर यादव निवासी अहार के विरुद्ध अपराध क. 184 / 23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया आरोपीगणो के कब्जे से कुल जप्त सामग्री 13 पेटी देशी प्लेन मदिरा व 09 पेटी ब्लैक फोर्ड कम्पनी की बियर कुल शराब 225 लीटर कीमती करीब 79960 रूपये की व नीले रंग की बलेनो कार कीमती करीब 05 लाख रूपये जप्त की गई एवं आरोपी कुलदीप यादव से 32 बोर का कटटा व 01 कारतूस कीमती करीबन 3100 रूपये का जप्त किया गया। प्रशंसनीय भूमिका उपनिरी. अमित साहू थाना प्रभारी बल्देवगढ़ ,सउनि. पन्नालाल, सउनि. निर्भय सिंह, सउनि. सुरेश, प्र.आर. 306 रज्जन, प्र.आर. 201 अब्बास, आर. विनोद, आर. महेन्द्र, आर. राहुल, आर. अनुज, आर. शिवेन्द्र, आर. चन्द्रभान, आर. जितेन्द्र, आर. झल्लू प्रसाद म.आर. रजीना एवं एनआरएस भगवत की सराहनीय भूमिका रही।।


Subscribe to my channel