IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News 84 के दंगों पर सस्पेंडेड आरोपी है कमलनाथ जेल जाएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा

रिपोर्टर अज़मत उल्ला शहडोल मध्यप्रदेश

कांग्रेस सरकार की विफलताओं को गिनते हुए जमकर गरजें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
आज दोपहर लगभग 2 बजे जिले के कांग्रेस शासित नगरपालिका परिषद के मानस भवन मे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विशेष कार्यसमिति बैठक मे ली उन्होंने सबसे पहले संभाग एवं जिला पदाधिकारियों को बिना नाम लिए सूचीबद्ध समर्पित किया। और मंच पर से वर्तमान और पूर्व के शहडोल की तुलना करते हुए अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए बतलाया कि कैसे प्रदेश अध्यक्ष ने शहडोल का पहला दौरा किया उन्होंने बताया कि उस जमाने मे दिग्गी राजा की सरकार थी तब एमपीआरटीसी की बस से उनका शहडोल दौरा था उन दिनों सफर कितना मुश्किल होता था बद से बद्तर सड़कों पर दौड़ती बस का सफर जिले की दुर्दशा को बयां करती थी ड्राइवर एक लठ्ठ लेकर चलते थे और सड़कों पर गढ्ढे जांच करते थे कि आगे जाया जा सकता है या नहीं। (हालांकि यही स्थिति शहडोल से ब्यौहारी रोड़ की है अब) उन्होंने कहा कि आज का शहडोल यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नेतृत्व वाली सरकार मे सड़क बिजली पानी की सुविधाओ से लैस है किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि शहडोल मे इतना तीव्र गति से विकास हो सकता है यहां इंजीनियरिंग कॉलेज, यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज सब है आज शहडोल विकास का नया मॉडल बन‌ गया। यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार के बदौलत ही हो पाया।
इसी क्रम मे प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने नौजवानों की उम्र की चिंता पर बात करते करते, इस बात और मुद्दे से भटक गए, हालांकि सफल वक्ता की तरह एक बार फिर मंच संभाल लिया एक बार फिर विपक्ष को निशाना बनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ की उम्र को लेकर तंज कसा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा एक 76 और एक 77 के हो गए हैं फिर भी चैन नहीं। उन्होंने बतलाया आजादी के पहले और बाद के है विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा सरकार मे पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती शक्ति याद करते हुए कहा इसी शक्ति ने दिग्विजय सिंह की सरकार को उखाड़ने मे कामयाब रही। यहां जनता को बिजली पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को देने मे फेल सरकार अब विकास के खोखले दावे कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने खचा-खच भरे भाजपा कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि बेरोज़गारो और किसानों से किए वादे कांग्रेस सरकार ने अगर पूरे किए हैं तो बतलाओ। इसी क्रम मे प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा हमारी सरकार ने पिछली सरकार के झूठे वादे के चलते हुए डिफाल्टर किसानों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राहत देने की ओर काम किया है। श्री शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की अभिनव योजना को गिनने हुएयह भी बतलाया कि हमारी सरकार ने अभी हाल ही मे आदिवासी भाई बहनों को तीर्थयात्रा पर हवाई जहाज की यात्रा करवाईं। लेकिन शहडोल मे सोहन बैगा की पुश्तैनी भूमि पर कीया शोरूम तान दिया गया प्रशासन बैकफुट पर है वहीं ओपीएम की एयर स्ट्रीप की दुर्दशा पर कोई सुध लेने वाला नहीं बचा, पासपोर्ट कार्यालय तक शहडोल मे शुरू नहीं हुआ इतना ही नहीं सांसद हिमाद्रि सिंह के तमाम पत्राचार के उपरांत रेल मंत्री और प्रधानमंत्री से मुलाकात के बावजूद एक अदद नागपुर की सीधी ट्रेन नहीं मिल पाई, बल्कि यहां मध्यम और गरीब वर्ग की ट्रेन यात्रा किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं इस पर किसी प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा नेता, विधायक जनप्रतिनिधि ने कोई चर्चा नहीं की। प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा मंच पर 24 मिनट तक बोलने के बाद आयुष्मान भारत योजना पर पांच लाख रुपए का निःशुल्क इलाज की बात कही, प्रधानमंत्री आवास योजना, और फिर बड़वानी के आयोजन का अनुभव साझा किए कहां 65 हजार कन्या दान की राशि ठेकेदार गोलमाल कर रहा था जिसके बाद हितग्राहियों को सीधे चेक से भुगतान करने का काम हमारी सरकार ने किया है। हालांकि गफलत करने वाले किसी भी ठेकेदार पर सरकार ने क्या-क्या कार्यवाही की जानकारी नही दी।

28 मिनट तक बोलने के बाद रूस यूक्रेन का युद्ध याद दिलाया और वहां अध्ययन रत कॉलेज छात्रों को कैसे वापस लाया है कैसे तिरंगा झंडा लेकर भारतीय छात्रों के साथ पाकिस्तानी छात्रों ने भारतीय झंडे पकड़कर जान बचाई। उन्होंने कहा यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जिसने देश के साथ साथ विदेशों तक अपनी ताकत का लोहा मनवाया। 30 मिनट बोलने के बाद कांग्रेसी नेताओं को एक बार फिर आड़े हाथों लेते हुए कहा कैसे आपको बेवकूफ बनाया मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे। इसी के साथ कार्यकर्ताओं मे उर्जा भरते हुए राम और राम मंदिर की बात जैसे ही की जय श्री राम की नारे लगने लगे इस पर प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा नारे ऐसे नहीं लगाते और ताकत से लगाओ जय जय श्री राम के नारे से मानस भवन गुंज गया 31 मिनट तक बोलने के बाद नेहरू को बतलाया कि कांग्रेस सरकार मे नेहरू ने कश्मीर का झंडा और वहां का संविधान अलग होगा यहां तक कह दिया था, इसी क्रम मे श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए उनका बलिदान और भारतीय जनता पार्टी का धारा 370 लागू किया है बतलाया है इसी क्रम मे कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए छोटी मोटी असमंजस इत्यादि को लेकर चिंतन करने की आवश्यकता है।37 मिनट तक बोलने के बाद कहा कि मै छिन्दवाड़ा कमलनाथ का गढ़ 38 लाख भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की टीम 24×7 डिजिटली ऑनलाइन हैं फिर कमलनाथ का काहे का गढ़।

40 मिनट तक बोलने के बाद इंदिरा गांधी के मौत के बाद हुए नरसंहार की बात कही और बतलाया यही मिस्टर कमलनाथ इसी नरसंहार मे सस्पेक्टेड आरोपी हैं, कमलनाथ जी कोई भरोसा नहीं की आपको कल कब जेल जाना पड़ जाएं। ऐसे लोग मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 41 मिनट तक बोलने के बाद मुस्लिम भाईयों को याद करते हुए कहा कि यहां कोई मुस्लिम भाई है अगर दिल पर हाथ रखकर सोचें उसके जीवन पर बदलाव कैसे आया है तो वो भी कहेगा मोदी सरकार मे ही आया, मुस्लिम बहनों को तीन तलाक़ पर सोचिए कितनी तकलीफ़ होती रही होगी आज बदलाव हुआ है। मध्यप्रदेश मे शिवराज सिंह चौहान की सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है झूठ फरेब करने वाले लोगों की राजनीति को उखाड़ फेंकेंगे। खड़े होकर मुठ्ठी बांधकर संकल्प दिलाया चुनाव मे जी जान लगा दीजिए हर हर महादेव पर अपने उद्बोधन पर विराम लगाया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button