Uttar Pradesh News : बंजरिया में खुला ‘रुद्र नर्सिंग होम’, अब बेहतर इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगाlरिपोर्टर बृजेश सिंह बरेली 1

रिपोर्टर वृजेश सिंह
बहेड़ी बंजरिया। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बंजरिया में ‘रुद्र नर्सिंग होम’ की शुरुआत की गई है। बहेड़ी रोड स्थित नर्सिंग होम की स्थापना बेअंत सिंह की पहल पर की गई है। नर्सिंग होम शुरू होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करने से राहत मिलने की उम्मीद है।
नर्सिंग होम प्रबंधन की ओर से क्षेत्रवासियों को कम खर्च में बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंजरिया और आसपास के गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी सहूलियत होगी।
रुद्र नर्सिंग होम के शुरू होने के साथ ही बंजरिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की एक नई शुरुआत हुई है। अब स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
स्थान: बहेड़ी रोड, बंजरिया, तहसील बहेड़ी, जनपद बरेली।




Subscribe to my channel