झारखंडराजनीतिराज्य

Jharkhand News लमटा में भव्य कलश यात्रा के साथ सतचंडी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ

कलश यात्रा में 501 श्रद्धालु हुए शामिल, जयघोष से गूंजा संपूर्ण वातावरण

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव झारखंड

सिमरिया। अनुमंडल के लावालौंग प्रखंड अंतर्गत लमटा गांव में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सतचंडी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ प्रारंभ हो गया। कलश यात्रा में जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी, मुखिया अमित कुमार चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जीतन राम शामिल हुए। अतिथियों ने श्रद्धालुओ को कलश देकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में 501 श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर से कलश उठाकर श्रद्धालु स्थानीय जलाशय पहुंचे।

जहां यज्ञाचार्य के वैदिक मंत्रोउच्चारण से श्रद्धालुओ ने कलश में जल भरा। इसके बाद पूरे गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचकर कलश स्थापित किया। इस दौरान जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा। मौक़े पर यज्ञाचार्य ने कहा कि यज्ञ से गांव का वातावरण आध्यात्मिक होता है। साथ ही सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। यज्ञ समिति के सदस्यों ने कहा कि महायज्ञ संपन्न के बाद विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। महायज्ञ के सांध्यकालीन भजन कीर्तन और प्रवचन कार्यक्रम होगा। कलश यात्रा में भोला साहू, पवन, सुरेंद्र सहित यज्ञ समिति के सदस्य और श्रद्धालु शामिल थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button