बिहारराजनीतिराज्य

Bihar News बिहार के कटिहार जिले के मसूद रजा खान को बनाया गया जेएनयू मे एन.एस.यु.आइ का उपाध्यक्ष

रिपोर्टर सोनू खान कटिहार बिहार

देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्विद्यालय जवाहरलाल नेहरू मे मसूद रजा खान को कॉंग्रेस की छात्रः इकाई नैशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एन.एस.यु.आइ) का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मूलरूप से बिहार के कटिहार शहर के लड़कनीयां टोला के रहने वाले मसूद ने जेएनयू से अपना ग्रेजुएशन कम्प्लीट किया है और अभी वर्तमान मे वो जेएनयू से ही पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हैं। वही मसूद रजा खान ने बताया कि वो लगातार चार वर्षों से एन.एस.यु.आइ के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं और इसी तरह से आगे भी छात्रः व पार्टी हित मे अपना कार्य जारी रखेंगे। बताते चलें कि इससे पुर्व मे मसूद जी जेएनयू एन.एस.यु.आइ मे महासचिव के रूप में कार्यरत थे। मसूद रजा खान ने निरंतर अपने संघटन के किए पुरजोर मेहनत की जिसका परिणाम है कि उन्हें उपाध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वही उन्होंने इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए एन.एस.यु.आइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन,जेएनयू एन.एस.यु.आइ अध्यक्ष सुधांशु शेखर और अपने प्रभारी विनय यादव जी का शुक्रिया अदा किया साथ ही कहा की उन्हें जो ये जिम्मेदारी मिली है उस पर खड़ा उतरने का वे भरसक प्रयास करेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button