अपराधउत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News पौड़ी पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत नीलकंठ तीर्थस्थल पर अमर्यादित आचरण करने वाले 02 हुड़दंगियों के खिलाफ की कार्यवाही|

रिपोर्टर राजेश सिंह राजा कोली पौड़ी गढ़वाल उत्तराखण्ड

श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखण्ड के आदेशों के क्रम में एवं वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्रों के तीर्थस्थलों पर मर्यादा व पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनाये रखने हेतु ऑपरेशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत तीर्थस्थलों एवं गंगा किनारे मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग, अमर्यादित आचरण करने वालों व नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है| जिसके क्रम में जनपद की थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा तीर्थस्थल नीलकंठ मार्ग पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 02 हुड़दंगियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गयी|

पुलिस टीम

1- चौकी प्रभारी नीलकंठ श्री प्रदीप कुमार
2- हेड कांस्टेबल सुमन कुमार
3- पीआरडी मीना

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button