ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर” अभियान शुरू

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

केंद्रीय गृह निर्माण और नागरी व्यवहार मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार,मूल नगर परिषद द्वारा “मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर” अभियान शुरू किया गया है। 15 मई से 5 जून तक मनाया जाने वालें इस अभियान का उद्घाटन आज मुख्याधिकारी अजय पाटणकर के हाथों संपन्न हुआ।

इस अभियान के तहत मूल नगर परिषद में रिड्यूस,रीयूज,तथा रीसायकल का केंद्र बनाया गया है। शहर के नागरिकों ने इस्तेमाल की गई पुरानी चीजों को, जैसे खिलौने, पुराने कपड़े,पुरानी किताबें,प्लास्टिक सामग्री जैसी अन्य वस्तुएं इस केंद्र में प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक इकट्ठा करने की नगर प्रशासन ने अपील की है।
कहा गया है कि,इन चीजों का नूतनीकरण और रीसायकल करके पुनः इस्तेमाल में लाया जा सकता है।जरूरतमंदों को इसका लाभ मिले यह लक्ष्य रखते हुए प्रशासन ने यह सराहनीय कदम उठाया है। इस मुहिम के सफल आयोजन में अभियंता श्रीकांत समर्थ,स्वास्थ्य निरीक्षक अभय चेपुरवार, समन्वयक आलेख बारापात्रे आदि सहयोग दे रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button