उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttarakhand News दुगड्डा के समीप गहरी खाई में गिरे ट्रक चालक का पौड़ी पुलिस ने रेस्क्यू कर सकुशल पहुँचाया अस्पताल

रिपोर्टर राजेश सिंह राजा कोली पौड़ी गढ़वाल उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज प्रातः दुगड्डा बैरियर पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि दुगड्डा से लगभग 2 किलोमीटर आगे पौड़ी रोड़ पर एक ट्रक खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी दुगड्डा मय पुलिस टीम के राहत एवं बचाव उपकरणों के मौके पर पुलिस कार्मिकों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये करते हुये स्थानीय लोगों की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक UK 06-1227 में गम्भीर रुप से घायल चालक कुलदीप (उम्र 22-वर्ष) पुत्र गणेश ठाकुर, निवासी लकड़ी पड़ाव कोटद्वार को गहरी खाई से सकुशल रेस्क्यू किया कर उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button