Jammu & Kashmir News : कठुआ नगरोटा गुजरू, मेन मार्केट में सार्वजनिक शौचालय पर लटके ताले, तहसील और स्कूलों के पास महिलाएं व छात्राएं परेशान

रिपोर्टर मोहिंदर सिंह कठुआ जम्मू-कश्मीर
पंचायत सलोड़ के अंतर्गत आने वाले नगरोटा गुजरू (नगरोटा गजरू) के मुख्य बाजार (मेन मार्केट) में स्थित सार्वजनिक स्वच्छता परिसर (Sanitary Complex) पिछले कई वर्षों से ताले में बंद पड़ा है। लाखों रुपये की लागत से बने इस शौचालय का लाभ स्थानीय लोगों और बाजार में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों को नहीं मिल पा रही है सुविधा।
14वें वित्त आयोग (14th F.C.) के तहत हुआ था निर्माण
दीवार पर अंकित विवरण के अनुसार, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग (Deptt. of Rural Dev. & Panchayati Raj) द्वारा 14वें वित्त आयोग की योजना के तहत इस सैनिटरी कॉम्प्लेक्स की मरम्मत और नवीनीकरण (Repair & Renovation) का कार्य वर्ष 2019-2020 में कराया गया था।

स्वीकृत राशि: ₹0.78 लाख (78,000 रुपये)
कार्य एजेंसी: ग्राम पंचायत (सलोड़, वार्ड नंबर 4)
कार्य पूर्ण होने की तिथि: 25 अप्रैल 2021
लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद, निर्माण/मर्मम्मत के चार साल बाद भी इसके मुख्य द्वारों पर ताले लगे हुए हैं। इमारत के आसपास झाड़ियां उग आई हैं, जिससे इसकी देखरेख और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। प्रमुख संस्थान आसपास, लेकिन बुनियादी सुविधा नदारद
नगरोटा गुजरू का यह बाजार इलाका काफी व्यस्त माना जाता है। इस मुख्य बाजार के आसपास:
1 हायर सेकेंडरी स्कूल 5 सरकारी गैर सरकारी स्कूल। सह तहसील कार्यालय (Tehsil Office)
मेडिकल स्टोर्स और अन्य व्यावसायिक दुकानें स्थित हैं। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छात्राएं, महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य नागरिक काम के सिलसिले से तहसील कार्यालय और बाजार आते हैं। शौचालय बंद होने के कारण सबसे अधिक कठिनाई छात्राओं, महिलाओं और बाजार में आने वाली महिला ग्राहकों को उठानी पड़ रही है।
आपात स्थिति में उन्हें भारी शर्मिंदगी और परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन और BDO से त्वरित कार्रवाई की अपील स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और छात्राओं के परिजनों ने ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO – Block Development Officer) तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से पुरजोर अपील की है कि: इस बंद पड़े सैनिटरी कॉम्प्लेक्स के तालों को तुरंत खुलवाया जाए। इसमें सफाई, पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था कर इसे जल्द से जल्द जनहित में चालू किया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वच्छता अभियानों के दावों के बीच इस प्रकार की महत्वपूर्ण सुविधाओं का सालों तक बंद रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उम्मीद है कि प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए तुरंत उचित कदम उठाएगा।
रिपोर्टर महेंद्र सिंह कठुआ जम्मू का कश्मीर।




Subscribe to my channel