उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttarakhand News ढाबे की आड़ में शराब बेचने तथा शान्ति व्यवस्था भंग करने पर कुल दो लोगों को किया गिरफ्तार तथा मिशन मर्यादा के तहत 28 लोगों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

 पुलिस अधीक्षकपिथौरागढ़ श्रीलोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन डीडीहाट श्री परवेज अली एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, श्री नेरन्द्र पंत के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब की तस्करी करने वाले तथा शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के क्रम   को थाना मुनस्यारी पुलिस टीम उ0नि0 बी0सी0 मासीवाल, अपर उ0नि0 कृपाल सिंह पटवाल, का0 प्रमोद खैर द्वारा चैकिंग के दौरान ग्राम सीलिंग में ढाबा संचालक कुन्दन सिंह पुत्र इन्द्र सिंह निवासी ग्राम सीलिंग पोस्ट शेरा थाना मुनस्यारी को अपने ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसने पर अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना मुनस्यारी में  धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बेरीनाग श्री प्रभात कुमार, द्वारा दिनेश ततराड़ी पुत्र दयाकृष्ण ततराड़ी निवासी राईआगर को लड़ाई झगड़ा कर शान्ति व्यवस्था भंग करने में  धारा 151  के तहत गिरफ्तार किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा अभियान के तहत, सार्वजनिक/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने व गंदगी करने वाले 28 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button