उत्तराखण्ड

नैनीताल उत्तराखंड रामनगर में सरकारी लकड़ी के कटान के दौरान पेड़ गिरने से निगम कर्मी की हुई दर्दनाक मौत

रिपोर्टर कपिल सक्सैना नैनीताल उत्तराखंड

रामनगर में सरकारी लकड़ी के कटान के दौरान पेड़ गिरने से निगम कर्मी की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं घटना के बाद मृतक कर्मचारी के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उत्तराखंड वन विकास निगम में तैनात एक कर्मचारी की जंगल में लकड़ी कटान के दौरान पेड़ गिरने से दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद मृतक कर्मचारी के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है

वही मामले में वन निगम के डीएलएम पूर्वी शेर सिंह ने बताया कि ग्राम गैवुआ निवासी 56 वर्षीय कमल किशोर पंत जो कि निगम में उपज रक्षक के पद पर तैनात थे,और वह अपने बाकि कर्मचारियों के साथ ज्वाला वन क्षेत्र में जंगल के अंदर लेबर से सरकारी लॉट मैं लकड़ी का कटान करा रहे थे।

इसी बीच अचानक एक पेड़ उनके उपर गिर गया और वह पेड़ के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मौजूद कर्मचारी तुरंत सरकारी अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button