छ ग वाहन चालक/यांत्रिकी कर्मचारी संघ का चुनाव मोतीलाल वर्मा बस्तर संभाग अध्यक्ष नियुक्त

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ कार्यालय कर्मचारी भवन कलेक्ट्रेट रोड जगदलपुर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिक कर्मचारी संघ बस्तर जिला जगदलपुर में संघ का निर्वाचन किया गया जिसमें वाहन चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर,शशिकान्त, आर के नायर अध्यक्ष ईस्ट जोन तथा बस्तर संभाग के शासकीय वाहन चालक संघ के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्व सहमति से मोतीलाल वर्मा को वाहन चालक संघ का बस्तर संभागीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस चुनाव कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने किया गया जिसमें संघ के जीएल यादव जिला उपाध्यक्ष, राम प्रभाकर मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष, निराकार आचार्य विकासखंड कोषाध्यक्ष एवं बस्तर संभाग के सभी जिलों से आए हुए वाहन चालक उपस्थित थे ।

Subscribe to my channel