मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री जनसेवा महा अभियान 2 में मुख्य्मंत्री जनसेवा मित्र निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

लोगों ने जानकारी देने हेतु सभी जनसेवा मित्रों का धन्यवाद भी किया दी l

✍🏼 रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला  विकास खण्ड मोहगांव अन्तर्गत ग्राम देवगांव संगम तिराहा में वर्तमान में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2 के योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।10 मई से 31 मई तक लगने वाली इस महा अभियान की जानकारी देने का प्रयास कर रहे है इस हेतु मंडला जिले की सी. ऍम.फेलो सुप्रिया पाठक जी के कुशल नेतृत्व व कुशल मार्गदर्शन में जनसेवा मित्र मोहगांव विकासखंड के आवंटित अलग-अलग पंचायतों में जाकर विभिन्न नवाचारों एवं कर्मठता के साथ योजना का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।जनसेवा मित्र का यह प्रयास होता है कि हर पात्र तक योजना की जानकारी पहुंचे एवं कोई भी पात्र हितग्राही इस योजना से वंचित ना रह पाए।

नवाचारों के इस‌ क्रम में जनसेवा मित्रों द्वारा वाहन‌ रैली‌ के माध्यम से जगह-जगह पर जागरूकता हेतु घर घर तथा गांव गली में जाकर रैली व नारे के माध्यम से प्रचार में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। इस महा अभियान को पूरा करने के लिए भी जनसेवा मित्र पात्र हितग्राहियों की लगातार सहायता कर रहे हैं। सहायता के इस क्रम में जनसेवा मित्र पंचायतों में तथा गांव में घर-घर जाकर योजना की जानकारी दे रहे हैं ,जैसै‌‌ नलो से पानी भरने वाली महिलाओं से लेकर‌ वनोपज संग्रहण के लिए सुबह से घर से बाहर जाने वाले तथा मार्ग में मिलने वाले प्रत्येक व्यक्ति को व खेत में कार्य कर रहे सभी व्यक्तियों को इस महा अभियान की जानकारी दे रहे है! इस महा अभियान में मोहगांव ब्लॉक के जनसेवा मित्रों ने ने लोगों से बातचीत करके उनके समस्याओं को जानने का प्रयास किया तथा उनके निराकरण हेतु शाशन के 15 विभागों में 67 सेवाओं में आवेदन कर निराकरण की सलाह भी दिए! साथ ही ब्लॉक स्तर पर लगने वाले सिविरों की समय तथा तारीख भी बताया गया! जनसेवा सिविर में हितलाभ वितरण जैसे जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, अविवाहित, नामांतरण एवं बंटवारा, किसान क्रेडिट कार्ड ,आदि से संबंधित जानकारी भी दिया गया जिसमे जन सेवा मित्र सागर यादव, नेहा यादव, रवि कुमार झारिया, नर्मदा यादव, आदित्य लखेरा, दीपक कुमार, जितेंद्र भावरे, सचिन झारिया, ओम प्रकाश कोर्वे ,सिलोचना‌‌ मरावि ,मुकेश जी तथा सुरेंद्र कुमार नंदा शामिल रहे l

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button