उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttarakhand News देवदूत बनकर पहुँची मित्रपुलिस अलकनंदा नदी के टापू पर फँसे 2 व्यक्तियों को श्रीनगर पुलिस द्वारा सकुशल बाहर निकाला

रिपोर्टर राजेश सिंह राजा कोली पौड़ी गढ़वाल उत्तराखण्ड

जनपद के कोतवाली श्रीनगर के कलियासौड़ चौकी क्षेत्रान्तर्गत एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा गोवा बीच टापू पर दो व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना चौकी कालियसौड़ को दी। जिस पर चौकी कलियासौड़ में नियुक्त उपनिरीक्षक श्री अजय भट्ट द्वारा तत्काल एसडीआरएफ को मौके पर बुलाकर स्वयं पुलिस टीम व एसडीआरएफ के साथ गोवा बीच पर पहुँचकर संयुक्त रुप से आपदा उपकरणों/राफ्ट की सहायता से अलकनंदा नदी के गोवा बीच टापू पर फँसे 02 व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर टापू से बाहर निकाला गया। दोनों व्यक्तियों द्वारा पौड़ी पुलिस का धन्यवाद किया गया।

रेस्क्यू किये गये व्यक्तियों के नाम पता:-

1- अशफाक (उम्र-30 वर्ष) पुत्र अब्बास, निवासी- महेश बाथना, जनपद-किशनगंज, बिहार हाल पता मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग।

2- शेहदुर (उम्र-33 वर्ष) पुत्र मोहम्मद पालानु, निवासी-अल्ताफ बाड़ी, जनपद-किशनगंज बिहार, हाल पता- मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button