Madhya Pradesh News उमरथाना रतलाम में पवन चक्की टूट कर गिरी।

रिपोर्टर दौलत पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश।
बिलपांक थाना क्षेत्र में बीती रात एक पवनचक्की अचानक नीचे गिर गई घटना रात करीब 8:00 से 9:00 के बीच की बताई जा रही है रात के समय में जोर से आई धमाके की आवाज हुई जिससे से ग्रामीण चौक गए घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए ।राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जन हानि और ग्रामीणों को कोई नुकसान नहीं हुआ है घटना की सूचना मिलने के बाद बिलपांक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली गांव के पास मे ही जहां निजी विंड एनर्जी कंपनियों की पवन चक्की लगी हुई हैं सोमवार रात अचानक एक पवन चक्की आधे भाग से ही टूट कर ज़मीन पर आ गिरि पंखुड़िया सहित आर्मेचर नीचे आ गए धमाके की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए । दशरथ जी पाटीदार जाबड़ा ने इंडियन टीवी चैनल ब्यूरो रतलाम को बताया की निकटवर्ती स्थान पर पवन चक्की की पावर सप्लाई होते हुए भी गनीमत रही कि इस भारी-भरकम पवन चक्की के तार मे मकड़ी की तरह गूथे हुए जाल की चपेट में कोई नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था ।गौरतलब है कि बीते दिनों कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में भी एक पवन चक्की में आग लग गई थी जिसमें कंपनी के तीन टेक्नीशियन फस गए थे वहीं अब बिलपांक थाना क्षेत्र में पवन चक्की टूटकर नीचे गिरने का हादसा हुआ है निजी कंपनी के टेक्नीशियन घटना के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।


Subscribe to my channel