उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttarakhand News गढ़वाल की बेटी बनी लखनऊ की मेयर, पैतृक गांव में जश्न

रिपोर्टर राजेश सिंह राजा कोली पौड़ी गढ़वाल उत्तराखण्ड

गढ़वाल की बेटी सुषमा खर्कवाल के यूपी की राजधानी लखनऊ की मेयर निर्वाचित होने से उनके मायके और ससुराल में खुशी की लहर है। कोटद्वार भाबर में उनके रिश्तेदारों में भी जश्न का माहौल है। वर्तमान में उनके मायके के लोग कोटद्वार के हल्दूखाता भाबर में निवास कर रहे हैं। सुषमा की शादी 1984 में दुगड्डा के कलढुंगा निवासी प्रेमलाल खर्कवाल के साथ हुई। उनका परिवार लंबे समय से लखनऊ में ही रह रहा है। उनके निर्वाचन से यमकेश्वर के भट्टगांव, दुगड्डा के कलढुंगा स्थित ससुराल और कोटद्वार भाबर में खुशी की लहर है। उनके मेयर बनने से दुगड्डा में भी खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुषमा खर्कवाल ने गढ़वाल का नाम रोशन कर दिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button