IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News महिला थाने में अपने बच्चों के साथ मदर्स डे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल, मध्यप्रदेश

महिला पुलिस कर्मियों के अत्यधिक कार्य तथा तनावयुक्त जीवन मे कुछ छण स्नेह व सद्भाव के विकसित करने के लिए भोपाल पुलिस कमिशनरेट द्वारा महिला पुलिसकर्मियों के लिए महिला थानाप्रांगण  मे मदर्स डे सेलिब्रेशन किया गया। इसके उपलक्ष्य में महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा नृत्य और गीत की प्रस्तुती की गई तथा अपना टेलेंट शो किया गया। इसी के साथ साथ महिला कर्मियो के लिये कुछ खेल-कूद गतिविधियां भी आयोजित की गई, जिसमें चेयर रेस व अन्य फन गेम्स रखे गये थे। महिला पुलिसकर्मी अपने बच्चों के साथ उपस्थित हुई। बच्चों के मनोरंजन हेतु जम्पिंग जैक, झूले इत्यादि भी लगाए गये थे। कार्यक्रम में चेयर रेस व अन्य गेम्स भी हुए। एक्सिस बैंक द्वारा “फ़ाईनेंसीयल लिट्रेसी फ़ॉर वोमेन वर्कर्स” पर एक महिलाओं के वित्तीय अधिकारों व वित्तीय प्रबंधन पर लेक्चर भी दिया गया। कार्यक्रम के बाद डीसीपी ट्रेफिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही, जिन्होनें प्रतियोगिता में जीतने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन एडिशनल डीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा संचालित किया गया।कार्यक्रम मे डीसीपी हेडक्वार्टर विनीत कपूर, एससीपी हेडक्वार्टर स्वाति मुराव भी उपस्थित रहे। समस्त कार्यक्रम मे कर्मचारियों के साथ भाग लिया गया और कर्मचारियो का उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस मे काम करने वाली महिलाओं के अभिप्रेरण तथा मोटीवेशन के लिए अनूठे प्रयोग की सराहना सभी पुलिस कर्मचारियो द्वारा की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button