IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News सट्टेबाजों पर कार्यवाही दो सटोरियो हुए गिरफ्तार आईपीएल क्रिकेट सट्टे की आईडी बनाकर लगा रहे थे क्रिकेट सट्टा

मोबाईल फोन ,एलईडी टीवी , लैपटाप एंव चार्जर समेत कुल 3 लाख का सामान जब्त

✍🏻 रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल, मध्यप्रदेश

भोपाल क्राइम ब्रांच टीम द्वारा वर्तमान मे चल रहे आईपीएल क्रिकेट पर हारजीत का दाब लगाकर सट्टा लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में टीम द्वारा 14 मई को क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की विवेकानंद कालोनी हाउसिंग बोर्ड करोंद निशातपुरा भोपाल के पास कुछ लोग आईपीएल पर हार जीत का दांव लगाकर आनलाइन क्रिकेट का सट्टा लिख रहे है सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मौके पर पहुची तो देखा कि मकान के अंदर कुछ लोग पैसो का दाव लगाकर क्रिकेट का आइपीएल सट्टा लिख रहे है

जिन्हें घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ की एवं तलाशी ली गई । आरोपियों के पास आईपीएल का सट्टा लगाने वाले, कुल 6 मोबाईल फोन  एक एलईडी टीव्ही, एक लैपटाप मिला । गिरफ्तार आरोपी में से एक करौंद निशातपुरा भोपाल तथा दूसरा रातीबड भोपाल के रहने वाले हैं। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ पर पता चला कि आरोपी आईपीएल मैच पर अवैध रुप से हारजीत का दाब लगाकर सट्टा लिख रहे है । सट्टा खेलने के संबध मे लायसेंस वैध कागजात मांगे जो नहीं होना बताया 2 आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपियों के मोबाइल से लाखों का हिसाब मिला है ।लेन देन के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button