IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News शिमला जिला के अंतर्गत शिमला ग्रामीण के सुन्नी में तीन दिवसीय नारी चेतना अभियान उत्सव का समापन बड़े ही धूमधाम से हुआ।

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

शिमला जिला के सुन्नी में तीन दिवसीय नारी चेतना अभियान उत्सव का समापन शिमला जिला के अंतर्गत शिमला ग्रामीण के सुन्नी में तीन दिवसीय नारी चेतना अभियान उत्सव का समापन बड़े ही धूमधाम से हुआ। यह उत्सव आदर्श महिला मंडल सुन्नी के सौजन्य से मनाया गया था। जिसमें सैकड़ों महिला मंडलों ने अपनी लोक संस्कृति व पहाड़ी नृत्य के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य शिमला ग्रामीण की महिलाओं को अपनी लोक संस्कृति व छुपी महिला कलाकारों को मंच प्रदान करना था। समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिमला ग्रामीण के विधायक व हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह जी का आदर्श महिला मंडल सुन्नी व महिला मंडलों ने जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर आदर्श महिला मंडल सुन्नी द्वारा मुख्यअतिथि को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

विक्रमादित्य सिंह जी ने महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। महिला शक्ति ग्राम संगठन धरोगड़ा(सन्दोआ) द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में 51000 रुपए का इनाम प्राप्त करने पर हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के निदेशक हरीकृष्ण इमराल, ग्राम पंचायत धरोगड़ा के प्रधान खमेशकश्यप, उपप्रधान दिलीप वर्मा पंचायत के समस्त सदस्य गणों के अतिरिक्त भूतपूर्व बीडीसी सदस्य केवल राज वर्मा, नरेश वर्मा, वरिष्ठ नागरिक लेखराज शर्मा, भूप राम वर्मा, अनोख राम वर्मा, शिमला ग्रामीण के कर्मकांड विशेषज्ञ वीरेंद्र शर्मा,रमेश ठाकुर, महिला मंडल धरोगड़ा की प्रधान व्यासा वर्मा, महिला मंडल ऐशा की प्रधान खीमी भंडारी, पुष्पा शर्मा ने महिला शक्ति ग्राम संगठन द्वारा प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने पर सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है। इनका कहना है कि इस सम्मान को प्राप्त करने से ग्राम पंचायत धरोगड़ा का मान सम्मान पूरे शिमला ग्रामीण में रोशन हुआ है। जिसके लिए सभी महिला कलाकार बधाई कि पात्र हैं। सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखना, महिला सशक्तिकरण व नशा मुक्ति का संदेश व पारंपरिक लोक नृत्य में शीतल ठाकुर, चंपा देवी, रक्षा भंडारी, व्यासा देवी, सुंदरी वर्मा, लता भंडारी, प्रेमलता, मीना, जर्मी, मंजू, आशा, सोमवती, कमलेश, हेमलता, इंदिरा देवी, चंद्रावती व कांता देवी ने भाग लिया।पंचायत सचिव यशवंत वर्मा का कहना है कि सभी महिला कलाकार बधाई के पात्र हैं। तथा शीघ्र ही सभी महिला कलाकारों को ग्राम पंचायत धरोगड़ा का नाम रोशन करने के लिए पंचायत स्तर पर भी सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि नारी संपूर्णता का दूसरा पहलू है ।आदिकाल से नारी पूजनीय रही है। नारी ही वह चेतना प्रद शक्ति है जो सृष्टि संरचना में महत्व भूमिका निभाती है। ग्राम पंचायत धरोगड़ा की नारी शक्ति क्षेत्र के विकास व पारंपरिक संस्कृति को जिंदा रखने में अपनी अग्रणी भूमिका अदा करती आ रही है। ओमप्रकाश शर्मा इंडियन क्राइम न्यूज़ शिमला।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button