ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : एंकर..गोवर्धन में ढोंगी बाबा की शर्मनाक करतूत,बीच सड़क अर्धनग्न होकर महिलाओं को किए अश्लील इशारे लोगों ने की धुनाई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश
वीओ..मामला धार्मिक नगरी गोवर्धन के सोख अड्डा से सामने आया है। यहाँ पवित्र गिरिराज के धाम में साधु का चोला पहनकर घूम रहे एक ढोंगी ने मर्यादा की तमाम सीमाएं लांघ दीं आरोप है कि आरोपी अधेड़ व्यक्ति बीच सड़क पर अर्धनग्न हालत में राह चलती महिलाओं और श्रद्धालुओं को देखकर अश्लील इशारे कर रहा था। जब स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने इस घटिया हरकत का विरोध किया, तो ढोंगी आपा खो बैठा और लोगों को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए हमले पर उतारू हो गया बाबा की इस बद्तमीजी से गुस्साए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मौके पर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी। पिटाई का यह पूरा वाकया किसी ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो सोमवार की दोपहर तीन बजे समाने आया है।




Subscribe to my channel