IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News रतलाम जिले के पलसोडा गांव में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया ।

रिपोर्टर दौलत पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश

रतलाम जिले के मान्यता प्राप्त मानव सेवा कार्य मे सर्व प्रथम सेवा भावी आयोजक शांतीलाल जी वारागढ़(आंजना) परिवार द्वारा गांव पलसोडा में पंडित भीमाशंकर जी धोरियाखेड़ी के मुखारविंद से आज श्रीमद् भागवत गीता प्रसंग मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर गाई बधाइयां आनंद विभोर होकर झूम उठे श्रद्धालु पण्डित जी ने सुनाएं बाल लीलाओं के प्रसंग रिमझिम फूलों की बरसात सगीत की ताल पर नाचते हुए गाए भजन ।प्रकट भए नन्दलाल के साथ बंदीगृह से बेडियों में जकड़े भक्त सर पर टोकरे में लाए नंद जी श्री कृष्ण को कथा श्रवण पंडाल तक श्रद्धालु और भक्तों ने बरसाए फूल ।भगवान श्री कृष्ण के जन्म और बाल लीलाओं का प्रसंग कथा वाचक पंडित जी ने श्रद्धालुओं को सुनाएं उन्होंने बताया कि जब जब पृथ्वी पर कोई संकट आता है तब अत्याचार बढ जाता है  तब भगवान अवतरित होकर उस संकट को दूर करते हैं भगवान शिव और भगवान विष्णु ने कई बार पृथ्वी पर अवतार लिए हैं भक्तों की पुकार पर दैत्य दानव के संहार के लिए भगवान स्वयं धरती पर प्रकट हुए और दूष्ठो का हर युग में संघार किया हैं।भगवान श्री राम के राज तिलक के समय वनवास मिला ओर रावण का अंत किया।कथा में वामन अवतार गजेंद्र मोक्ष, व मोर ध्वज कथा का प्रसंग भी सुनाया।

आज के वर्तमान समय में लोग भोंतिक सुख के पीछे भाग रहे हैं । पुराने जमाने में रामलीला नाटकीय रूप संचालित होती थी और बड़े उत्साह से लोग देखते थे, टीवी आई और रामलीला बंद हुई उसके बाद मोबाइल आए और टीवी बंद हुई । चलते परिवर्तन मे मोबाइल ने इंसानों का सुख चैन और नींद तक चुरा ली हैआजकल की ओलाद दिन रात मोबाइल का प्रयोग कर इंटरनेट पर अनुचित सिरियल और अश्लीलता देख कर अपनी जीवन शक्ति का हराश व नाश कर रहे हैं जिससे हमारी भारतीय संस्कृति सनातन धर्म व जिवन व्यापन की हानि हो रही है ।आने वाले समय के दूरगामी परिणाम अनुचित ठहराते हुए प्रवचन के माध्यम से हजारों जनता को धर्म की और आकर्षित किया है। धर्म जागरूकता की कथा श्रवण कर आध्यात्मिक जगत में जीवन सफल करने का ज्ञान दिया हैं ।प्रत्येक इंसान आज के युग में दुखी है ।और दुख का निवारण एकमात्र भगवान का नाम ही समस्त संसार के भवसागर से पार कर सकता है ।एक बड़ी घोषणा कर पण्डित जी ने बताया गांव में चल रही इस भागवत कथा के माध्यम से हजारों रूपए की दान राशि यहां आती है वह सारी धन राशी पलसोड़ा बन रहे इस नवग्रह मंदिर के निर्माण के लिए समर्पित करता हूं ।
आज भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव कथा के साथ अगले दिन तक विराम दिया है ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button