IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News  हत्या का प्रयास करने वाले 03 आरोपियों को  जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा घटना को दिया गया अंजाम

   रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

 आरोपियों के क ब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का हथियार एवं बेल्ट किया गया बरामद

  आरोपी 01 सुनील राठौर 02- संदीप उर्फ भोक्को एवं 03- राजेश सारथी को दिनांक 15.05.23 को भेजा गया न्यायिक रिमांड में
 आरोपियों के विरुद्ध धारा 341.294,506, 307, 34 भादवि पंजीबद्ध

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह BTI चौक में पान ठेला का दूकान चलाता है, दिनांक 14/05/2023 को रात्रि करीबन 08.30 बजे  अपने पुराना घर से खाना खाकर नया घर जा रहा था खडफडी पारा पहुंचा था कि उसी समय सुनील राठौर, राजेश सारथी एवं भोक्को ने प्रार्थी के मोटरसायकल को जबरन रोककर पुरानी बात को लेकर अश्लील गाली गलौच किये औऱ जान से मारने की नियत से सुनील उर्फ राजू राठौर ने लोहे की औजार से प्रार्थी के सिर पर मारा साथ ही भोक्को ने बेल्ट से प्रार्थी के गले में फसाकर दबाने लगा एवं छोटे सारथी ने हाथ मुक्का से मारपीट किया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीरमें अप क्रमांक 328/ 23 धारा 341, 294, 506 ,307,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये तत्काल जांजगीर थाना  द्वारा आरोपीगण  01-सुनील राठौर उम्र 45 वर्ष निवासी केरा रोड जांजगीर 02- संदीप उर्फ भोको उम्र 23 वर्ष निवासी खडपडी पारा जांजगीर एवं 03- राजेश सारथी उम्र 50 वर्ष निवासी खडपडी पारा जांजगीर थाना जांजगीर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा घटना स्वीकार किया गया। आरोपी सुनील उर्फ राजू राठौर से लोहे का हथियार एवं संदीप उर्फ भोक्को से एक नग बेल्ट बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लखेश केवंट  एवं थाना जांजगीर स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button