IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News जन जातीय मंत्री ने मानपुर से किसान ब्याज माफी योजना के आवेदन प्राप्त करने का किया शुभारंभ

जिले 6554 किसानों को 4 करोड़ 89 लाख रुपये का मिलेगा ब्याज अनुदान

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सागर से राज्य स्तरीय किसान व्याज माफी का किया शुभारंभ, 2200 करोड़ रुपये का मिलेगी माफी प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान माफी योजना के तहत सागर से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से किसान माफी योजना का शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से प्रदेश के किसानों को 2200 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदेश सरकार देगी। प्रदेश सरकार की जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने जनपद मुख्यालय मानपुर स्थित लैम्पस सोसाइटी से जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के ब्याज माफी योजना के आवेदन का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जिले के 6554 किसानों को 4 करोड 89 लाख रुपये का ब्याज अनुदान मिल सकेगा। मानपुर सोसायटी के 150 किसानों को 13 लाख 19 हजार रुपये की ब्याज माफी का लाभ मिलेगा। जनजातीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को खाद, बीज, खेती हेतु शून्य दर पर फसल ऋण, उपार्जन की व्यवस्था, सिचाई क्षेत्र में विस्तार, राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु कार्य कर रही है कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि यह आवेदन 17 मई तक भरे जा सकेंगे। ऐसे किसान जिनका मूलधन एवं ब्याज सहित 2 लाख रुपये हो तथा 31 मार्च 2023 की स्थिति में डिफाल्टर हो , को योजना का लाभ मिलेगा। नवीन ऋण वितरण में किसानों व्दारा मूलधन की राशि खाते में जमा करने पर उतनी ही राशि का खाद बीज प्राप्त करने की पात्रता होगी। योजना का लाभ आयकर दाता, भूतपूर्व सैनिकों को छोड़कर 15 हजार रुपये से अधिक पेशन पाने वाले सेवा निवृत्त्त शासकीय सेवक,, सांसद, विधायक, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगरपालिका, नगर निगम के अध्यक्ष, महापौर, कृषि उपज मंडी, सहकारी बैंकों के अध्यक्ष, केन्द्र एवं राज्य सरकार के गठित निगम, मंडलों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा शासकीय सेवक योजना के लाभ के पात्र नहीं होंगे। कार्यक्रम का संचालन रमेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर एसडीएम मानपुर कमलेश पुरी, तहसील दार, सहकारिता, जिला केन्दीय बैंक के अधिकारी, लाभान्वित किसानों के साथ ही पार्षद , पत्रकार एवं, गणमान्यजन उपस्थित रहे। जन जातीय कार्य मंत्री के माध्यम से हरवंश पिता मोहन गुप्ता, श्याम सुंदर पिता भद इया जायसवाल रक्शा, भोले पिता रामदीन काछी आदि किसानों ने कलेक्टर उमरिया को लाभ लेने के लिए सौंपा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button