Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला की उपथानानैला के गांव कापन मुड़पार में अज्ञात महिला एवं बच्चे का शव बरामद किया गया।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़
आज तारीख 15/5/23 को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला की उपथानानैला के गांव कापन मुड़पार में अज्ञात महिला एवं बच्चे का शव बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नैला चौकी के अंतर्गत ग्राम कापन से सट्टा गांव मुड़पार है जहां पर से जानकारी मिली कि अज्ञात महिला एवं बच्चे का शव गांव के किसी चौराहे पर मृत अवस्था में मिली है जिसकी सूचना के आधार पर नैला थाना प्रभारी जीएल चंद्राकर द्वारा पूरी स्टाफ के साथ मुड़पार गांव जाकर मुआयना किया तो देखा कि महिला एवं बच्चे का शव नारियल की रस्सी से बंधी हुई एवं कपड़े में ढकी हुई मिली इस घटना से पूरे क्षेत्र में भयव्याप्त है 
तथा गांव के लोग डरे हुए हैं इसके पूर्व में एक नाबालिक बच्चे का शव बरामद किया गया था जिसके वजह से और दहशत में है तथा लाशको पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जहांगीर रेफर किया गया है जिला चिकित्सालय में घटना की विस्तृत जानकारी अभी आ प्राप्त है। इस घटना की बारे से पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगी। अब यह देखना है कि पोस्टमार्टम में क्या तथ्य निकलकर सामने आती है कहां की रहने वाली महिला एवं बच्चे हैं।

Subscribe to my channel