Madhya Pradesh News लखनादौन-ग्राम पंचायत देवगांव में विधिक साक्षरता शिविर का कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं तहसील विधिक सेवा समिति लखनादौन के तत्वाधान में श्रीमान दिलीप गुप्ता जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति लखनादौन के द्वारा दिनांक 1 4 मई 2023 को ग्राम पंचायत देवगांव में विधिक साक्षरता शिविर का कार्यक्रम आयोजित किया गया शिविर में श्रीमान दिलीप गुप्ता जिला न्यायाधीश लखनादौन द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा गया कि न्याय सबके लिए है कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित ना रह जाए इस उद्देश्य से यह जागरूकता शिविर ग्रामीण इलाकों में समय-समय पर आयोजित किया जाता है . तथा दिनांक 13 मई 2023 को नेशनल लोक अदालत की प्रगति की समीक्षा की गई एवं ग्राम वासियों को लोक अदालत मैं निराकृत प्रकरणों की जानकारी दी गई . तथा इसके लाभों के बारे में सामान्य जनमानस को अवगत कराया गया एवं प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को आयोजित मासिक लोक अदालत एवं जनोपयोगी लोक अदालत के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई तथा निशुल्क विधिक सहायता अधिवक्ता योजना तथा लीगल एड क्लिनिक मैं नियुक्त किए गए पैरा लीगल वालंटियर के कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई. इस शिविर में श्री कृष्ण कुमार गजभिए विधिक सेवा समिति लखनादौन, श्री जुगल किशोर यादव श्री राजेंद्र प्रसाद पैरालीगल वालंटियर श्री उमाशंकर ठाकुर तथा विवाद विहीन ग्राम बरबसपुर विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष श्री आरिफ खान एवं ग्राम पंचायत सरपंच सचिव एवं अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए.


Subscribe to my channel