IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News लगभग दो लाख से ज्यादा के चोरी के सामान के साथ आरोपी को धर दबोचा

         रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

लगभग दो लाख से ज्यादा के चोरी के सामान के साथ आरोपी को धर दबोचा शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही आरोपी से चोरी गये पशु के अलावा मोपेड वाहन किये बरामद घटना दिनांक 13 अप्रैल को फरियादी जो कि नि. म.न. 88 मिलेक्ट्री गेट थाना शाहजहानाबद भोपाल में रहता है थाने में आकर बताया कि उसके कुछ पालतू पशु जिनकी पहचान बताकर कहा कि ईदगाह हिल्स मस्जिद के पास से कोई व्यक्ति चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध धारा 238/2023 धारा 379 भादवि. का कायम कर विवेचना मे लिया गया। टीम गठित कर चोरी के आरोपी की तलाश शुरू की गयी सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर एक संदेही को पकडा जिससे सख़्ती से पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया । एवं आरोपी जो कि ग्राम खरदोन खुर्द थाना शाजापुर तहसील कालापीपल जिला शाजापुर का निवासी है। जो वर्तमान में संजय नगर थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल में रहता है के कब्जे से चोरी के पालतू पशुओं को जप्त किया गया तथा आरोपी से अन्य संपत्ति संबंधी प्रकरणो मे गहनता से पूछताछ की गई जिसके द्वारा शाहजहाँनाबाद क्षेत्र,थाना अशोका गार्डन एवं कोहेफिजा से अलग अलग समय मे वाहन चोरी करना स्वीकार किया उसके कब्जे से तीन मोपेड वाहनो को जप्त किया गय़ा आरोपी से कुल दो लाख रुपए से अधिक का चोरी का सामान बरामद किया गया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button