मध्यप्रदेशराज्य
Madhya Pradesh News नेमावर में भी कर्नाटक चुनाव की जीत का जश्न कांग्रेसियों ने मनाया, पटाखे फोड़े मिठाईयां बाटी व एक दूसरे को दी बधाई

रिपोर्टर दीपक तिवारी देवास मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के देवास जिला के खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के नगर नेमावर में कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया आतिशबाजी की मिठाई बाटी वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने जय जय सियाराम के नारे लगाए गए एवं मणि गिरी पर्वत स्थित हनुमान मंदिर पहुंच हार माला प्रसादी अर्पण कर वही एक दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की इस अवसर पर नेमावर कांग्रेस नगर अध्यक्ष आशीष सोनी दिलीप सिंह तोमर शीतल पंडा मनमोहन व्यास योगेश व्यास बबलू गुर्जर रवि श्रीवास नवाब खान सहित कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel