छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News गीदम के दंतेश्वरी कृषि बीज केन्द्र का किया गया औचक निरीक्षण

1528 किलो की रासायनिक सामग्री की गई जब्त

रिपोर्टर शिवशंकर श्रीवास्तव दन्तेवाड़ा छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा  12 मई 2023। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के निर्देशानुसार कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा दंतेश्वरी कृषि बीज केंद्र गीदम का औचक निरीक्षण किया। जिसमें प्रतिष्ठान से केमिकल फर्टिलाइजर जब्ती की गई। डीएपी-1400 किलो, केमिकल हरबीसाइड-1.1 किलो, क्लोरपायरीफॉस-9 किलो, श्रीराम एनपीके- 32 किलो, डाइमेथेएट- 1 किलो, क्लियरआउट-7 किलो, यूरिया- 30 किलो, कार्बेन्डाजिम-33 किलो, मिडक्लोरोप्रिड-7 किलो सहित रासायनिक सामग्री लगभग 1528 किलो को जब्त किया गया। साथ ही कृषि केन्द्र के संचालक को शासन द्वारा निर्धारित कीमत पर ही विक्रय करने के निर्देश दिए गए है। इस मौके पर गीदम एसडीएम, तहसीलदार, सहायक संचालक एग्रीकल्चर, फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर सहित कृषि विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button