IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News जिला सिवनी बस स्टैंड के आसपास अतिक्रमण हटाने ताबड़तोड़ कार्यवाही, मचा हड़कंप

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश

सिवनी। बारिश से पहले नालों की साफ-सफाई कार्य के लिए शनिवार को बस स्टैंड व दलसागर तालाब से लगे क्षेत्र में सड़क के किनारे बनाए गए पक्के मकान, दुकान, होटल पर प्रशासन का बुलडोजर चला। ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई जैसे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया जेसीबी से जब तोड़फोड़ हो रही थी तभी आसपास के कई दुकानदार अपनी दुकानों का सामान निकालकर सड़क के बीचो बीच रोड डिवाइडर में रखते नजर आए। बस स्टैंड क्षेत्र में शहर के पानी निकासी के लिए बनाए गए सालों पुराने नाले पर कब्जा कर तानी गई दुकानों को दशकों बाद तोड़ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई शनिवार सुबह प्रारंभ की गई। नगर पालिका प्रशासन, राजस्व अधिकारियों व पुलिस बल पूरी तैयारी के साथ बस स्टैंड दलसागर तिराहे पर पहुंचा। नाले पर कब्जा करने वालों को पहले ही दुकानें हटाने व कब्जा छोड़ने का नोटिस दिया जा चुका था। इसके बावजूद दुकानदारों ने दुकानें खाली नहीं कीं। कार्रवाई के लिए मचा हड़कंप कार्रवाई के लिए दो पोकलेन (बुलडोजर), जेसीबी, डंपर सहित अन्य वाहनों के मौके पर पहुंचते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुकानों में रखा सामान खाली करने में व्यापारी जुड़ गए। दुकान खाली होते अधिकारियों के निर्देश पर अवैध निर्माण बुलडोजर ने तोड़ना शुरू कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करने के साथ ही नाले पर बनी दुकानों को दिए गए मीटर कनेक्शन भी बिजली कर्मचारियों द्वारा तत्काल निकाल दिए गए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button