राजस्थानराज्य

Rajasthan News बांदीकुई उप जिला अस्पताल के लिए 41 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चूकी है शीघ्र ही नए भवन का निर्माण शुरू होगा मेडिकल सुविधाओं का होगा विस्तार।

रिपोर्टर पुष्पेक सैनी बांदीकुई जिला दौसा राजस्थान

राजस्थान के दौसा जिले से बांदीकुई की खबर। बांदीकुई उप जिला अस्पताल के लिए 41 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चूकी है शीघ्र ही नए भवन का निर्माण शुरू होगा मेडिकल सुविधाओं का होगा विस्तार। बांदीकुई शहर के बीच स्थित उप जिला अस्पताल का भवन छोटा होने के कारण सरकार ने नए भवन निर्माण के लिए अलवर – सिकन्दरा मेगा हाइवे के समीप भुमि आवंटित की थी लेकिन भवन निर्माण के लिए बजट नही होने के कारण सरकार ने पुराने भवन में ही कार्य को संचालित रखा। पुराने भवन में पार्किग व्यवस्था को लेकर लोगों को बडी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था विभाग ने उप जिला अस्पताल को 41 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी। इससे शीघ्र ही नए भवन का निर्माण शुरू होगा ।ब्लाक सीएमएचओ डॉ कपिलदेव मीणा ने बताया कि उप जिला अस्पताल के लिए 41 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है जिससे शीघ्र ही नए भवन का निर्माण शुरू होगा ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button