ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना का गांव-गांव हो व्यापक प्रचार-प्रसार : केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार

गर्भवती महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

दिशा समिति की बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा हुई आयुष्मान कार्ड, सड़क, पेयजल एवं राशन व्यवस्था पर दिए निर्देश जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने की। बैठक में प्रमुख रूप से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (VB-G RAM-G), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, वेयरहाउसिंग तथा नागरिक आपूर्ति निगम से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई। बैठक में विधायक छतरपुर ललिता यादव, विधायक बिजावर राजेश शुक्ला, विधायक राजनगर विधानसभा क्षेत्र अरविंद पटेरिया सहित निकायों एवं जनपदों के अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी रजत सकलेचा, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित जनपद सीईओ, निकायों के सीएमओ एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे। 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्रों के बनें आयुष्मान कार्ड केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान चलाकर बनाए जाएं, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही इस सुविधा से वंचित न रहे।

साथ ही कहा कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराया जाए, जिससे सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित हो सके। 15 दिन में ग्रामीण सड़कों का निरीक्षण कर कराएं मरम्मत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सभी ग्रामीण सड़कों, पुल एवं पुलियाओं का 15 दिनों के भीतर निरीक्षण कर गारंटी अवधि में क्षतिग्रस्त कार्यों की तत्काल मरम्मत कराने तथा मजरा-टोला योजना के अधूरे सड़क कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों की जानकारी में हों सभी निर्माण कार्य जनजातीय कार्य विभाग को निर्देशित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी निर्माण कार्य जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाकर स्वीकृत एवं पूर्ण कराए जाएं तथा प्रत्येक कार्य का भूमिपूजन एवं लोकार्पण सुनिश्चित किया जाए। जल निगम की परियोजनाएं समय-सीमा में हों पूर्ण कुटने-राजनगर परियोजना सहित सभी पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने इंटेकवेल निर्माण में डैम में पानी भरे होने से आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक तकनीक अपनाने तथा पानी की टंकियों के निर्माण में श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

अनियमितता करने वालों पर करें कार्यवाही जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि हितग्राहियों की राशि में हेरफेर अथवा अन्य अनियमितता करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कड़ी कार्यवाही की जाए। राशन दुकान की दूरी ज्यादा होने पर दूसरी दुकान खोले जाने के निर्देश तीन माह में राशन बांटने पर विक्रेता पर कार्यवाही के निर्देश खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना का ग्राम स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में राशन दुकान नहीं है, वहां नियमानुसार अतिरिक्त उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएं तथा राशन वितरण में लापरवाही करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने ने राजनगर क्षेत्र के ग्राम चौबर में तीन माह में राशन वितरण होने के मामले पर विक्रेता के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

छतरपुर बाईपास निर्माण में लाई जाए तेजी, गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान सागर-कानपुर फोरलेन परियोजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने एनएचएआई को छतरपुर बाईपास निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। हर घर तक पानी पहुंचे, तभी मिले पूर्णता प्रमाण-पत्र पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रत्येक घर तक नल से जल पहुंचने के बाद ही कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी किया जाए। साथ ही सटई में एक अतिरिक्त पानी की टंकी का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री की अपील, जनप्रतिनिधि करें विकास कार्यों का निरीक्षण बैठक के अंत में केंद्रीय मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण करने तथा कमियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की अपील की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button