राजस्थानराज्य

Rajasthan News ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ युवक, 10 हजार के लालच में गंवा बैठा 9 लाख 76 हज़ार

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

बहरोड कस्बा निवासी नरेश कुमार गुप्ता पुत्र हनुमान प्रसाद महाजन ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया कि पिछले तीन-चार दिनों में 7 मई से 10 मई तक मेरे साथ ऑनलाइन टेलीग्राम मोबाइल ऐप पर पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया मैंने उसको स्वीकार कर लिया।उसके बाद उन्होंने मुझसे 10 हजार 500सौ रुपए शुरुआत में लिए।उसके बाद कुछ कमीशन के साथ पैसे वापस कर दिए।अगले दिन फिर से 10 हजार 500सौ रुपए डाले फिर उन्होंने मुझे बोला आप रिसीव टाक्स पूरा कर दो उसके बाद आपको अमाउंट व कमीशन के साथ में वापस मिल जाएगा। मैंने जैसे ही टैक्स कंप्लीट किया तब उन्होंने बोला आप इसको आगे नहीं बढ़ा सकते हो इसके लिए आपको 20 हजार रुपए और देने होंगे फिर मैंने 20 हजार रुपए उनको ट्रांसफर कर दिए।ऐसे बढ़ते-बढ़ते उन्होंने मुझसे कुल 9 लाख 76 हजार रुपए के आसपास ले लिए और अभी तक वापस नहीं दिए।अभी और बोल रहे हैं कि 8 लाख और डाल दो फिर दे देंगे। पुलिस मामला दर्ज कर साइबर टीम की मदद से आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button