IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News बारातियों से भरी बस पलटी, 2 की हुई घटनास्थल पर मौत, 2 दर्जन से अधिक हुए घायलबारातियों

रिपोर्टर धीरेंद्र कुमार पांडेय सीधी मध्य प्रदेश

बारातियों से भरी बस पलटी, 2 की हुई घटनास्थल पर मौत, 2 दर्जन से अधिक हुए घायलबारातियों से भरी बस पलटी, 2 की हुई घटनास्थल पर मौत, 2 दर्जन से अधिक हुए घायल। मध्य प्रदेश में लगातार बस पलटने का सिलसिला जारी है 12 मई 2023 दिन शुक्रवार के दिन सीधी से शहडोल जाने वाली बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी और उसके चंद घंटे बाद ही सतना जिले में बारातियों से भरी बस पलट गई जिसकी वजह से दो बारातियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं 2 दर्जन से अधिक घायल बताए गए हैं। यह हादसा सतना जिले के रामनगर थाना अंतर्गत देवराज नगर में हुआ है जहां बारातियों से भरी बस पलट गई पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस जिले के जिगना से रामनगर जा रही थी। विदित हो कि सतना जिले में पिछले 10 दिनों के अंदर यह तीसरी बस दुर्घटना है। घटना होते ही मची चीख-पुकार यह हादसा दोपहर करीब 3:00 बजे के आसपास हुआ है हादसा होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई वहीं ग्रामीणों के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला गया तथा रामनगर पुलिस को सूचना दी गई जहां जानकारी पाकर रामनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकलवाया गया साथ ही साथ 108 एंबुलेंस को भी जानकारी दी गई जहां जिले की कई 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गई। वही यह दुर्घटना कैसे हुई है इस पूरे मामले की विवेचना के लिए पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button