Madhya Pradesh News सिंगारपुर में बूथ विजय संकल्प अभियान की बैठक वे संपन्न

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला जिले के विकास खण्ड मोहगांव मंडल के सेक्टर क्रमांक 1क्लस्टर बिलगढा़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिंगारपुर बूथ में विजय संकल्प अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते ने केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हर संभव प्रयास समानता का अधिकार अगर कर सकती है तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर सकती है। ब्लाॅक मोहगाँव अंतर्गत ग्राम सिंगारपुर में बूथ विजय संकल्प अभियान की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निवास विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम प्यारे कुलस्ते, विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल मोहगाँव के पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला पंचायत मंडला क्षेत्र क्रमांक- 8 जिला पंचायत सदस्य शिव पुषाम, राम प्रसाद साहू, राजेश चक्रवर्ती राजेंद्र दुबे, अंजनी मरावी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तेल चित्र पर तिलक वंदन कर किया गया तत्पश्चात पूर्व विधायक राम प्यारे कुलस्ते, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव पुषाम, राजेश चक्रवर्ती, अंजनी मरावी सहित अन्य पदाधिकारियों ने बूथ विजय संकल्प अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दिये। इस दौरान पूर्व विधायक राम प्यारे कुलस्ते, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव पुषाम, राजेश चक्रवर्ती, राजेंद्र दुबे, अंजनी मरावी, ब्रज लाल गौतम, कैलाश संत, प्रेम गौतम, गोविंद झारिया, अशोक बैरागी, शिव बैरागी, युवराज शिवरे, गोविंद चीचाम, राजू बैरागी, राधे चौकसे, बस्सू लाल यादव, इन्द्रमेन मार्को, लखन सैयाम, अनिल कुमार, मनीराम मरकाम,अशोक झारिया, कृष्ण कुमार झारिया, सुकल दास बैरागी, सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण शामिल रहे।


Subscribe to my channel