IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्य

Rajasthan News प्रोटोन जूनियर साइंटिस्ट सर्च एग्जाम” की तैयारियों के निमित्त मीटिंग की।

 रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमू प्रोटोन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल राधा बाग चोमू द्वारा आगामी 14 मई रविवार को आयोजित “प्रोटोन जूनियर साइंटिस्ट सर्च एग्जाम”(PJSSE) की तैयारियों के निमित्त डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल मिथिलेश नरेड़ा ने समस्त स्टाफ एवं प्रोटोन टीम की मीटिंग ली। जिसमें प्रस्तुत रिपोर्ट में अब तक 3000 छात्र छात्राओं का रजिस्ट्रेशन परीक्षा के निमित्त हुआ है । परीक्षा के कोऑर्डिनेटर मनीष शर्मा ने बताया कि परीक्षा में कक्षा 5 से 10 तक अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए प्रातः 9:30 बजे से 11:00 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें क्लास सिलेबस के हिसाब से 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे कक्षा 5 व 6 का एक ग्रुप कक्षा 7 व 8 का एक ग्रुप एवं कक्षा 9 व 10 का एक ग्रुप बनाया गया है। प्रत्येक ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को एक टेबलेट पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा एवं स्कूल में 2 साल की शत प्रतिशत  छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसी प्रकार द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को भी टेबलेट एवं 80% स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को स्मार्ट वॉच एवं स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। सांत्वना पुरस्कार में परीक्षार्थियों को टीशर्ट एवं स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। चोमू क्षेत्र में परीक्षा के निमित्त छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया है। परीक्षा के 7 दिनों के अंदर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button