Madhya Pradesh News कालरी कर्मचारी से हुई ठगी, धोखाधड़ी कर चेक से निकाले 2 लाख 50 हजार

रिपोर्टर सूर्यकांत मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश
थाना भालूमाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत दैखल निवासी एक काली कर्मचारी से लोन दिलाए जाने के नाम पर 2 लाख 50 हजार रुपए गबन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है जिसकी शिकायत फरियादी द्वारा भालूमाड़ा थाना एवं पुलिस अधीक्षक अनूपपुर से की गई है, शिकायतकर्ता देवान सिंह पिता कुनवा सिंह द्वारा बताया गया कि उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक जमुना कालरी में खुला हुआ है जिसका खाता क्र० 1092XXXXX11 है जिससे इस खाता से मै लोन लिया था लोन की राशि 5 लाख रू था जिसे छिडभिडी ग्राम पंचायत बॉडीखार निवासी धरमेन्द्र सिंह एजेन्ट मुझसे लोन पास करवाने के लिए 7 बैंक चेक में हस्ताक्षर कराकर कहा की बैंक मैनेजर के पास जमा करना है तो मैं 7 चेक पर हस्ताक्षर कर दिया मेरे से 5% के दर से 80 हजार.रु नगद ले लिया फिर चेक के द्वारा 1 लाख 50 हजार दुर्गेश प्रसाद व दिनेश के साथ मिल कर निकाल लिया गया और मेरे खाता न मेबिना मेरे जानकारी के अपना मोबाईल नम्बर दर्ज करवा लिया है। जो कि मुझे बाद में पता चला की खाता मे मेरा मो न दर्ज नहीं है। जब प्रार्थी अपना खाता चेक करवाया तो पता चला की धरमेन्द्र सिंह का मो. नं. फीड है। जब भी लेन देन करता हूँ तो धरमेन्द्र के मों में मैसेज जाता है। उक्त व्यक्तियों द्वारा किए गए धोखाधड़ी पर संबंधित हों के विरुद्ध मामला दर्ज कर प्रार्थी का पैसा वापस दिलाए जाने की मांग थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक से की गई है


Subscribe to my channel