IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं होगा  डॉ. सिडाना ट्रायबल विभाग के निर्माण कार्यों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मण्डला   कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत निर्माण कार्यों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अलग-अलग निर्माण एजेंसियों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं वे सभी कार्य सोमवार तक अनिवार्यतः शुरू हो जाएं। डॉ. सिडाना ने सभी कॉन्टेक्टर्स को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्य समय-सीमा में एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। कलेक्टर ने विकासखंडवार निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित सभी इंजीनियर्स एवं कॉन्टेक्टर्स के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों को पूर्ण कराने में लापरवाही बरतने के चलते सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं विभाग के उपयंत्री को नोटिस देने के निर्देश दिए।  रंगाई-पुताई आकर्षक ढंग से कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया की शासकीय भवनों की रंगाई-पुताई का कार्य आकर्षक ढंग से पूर्ण करें। इसी प्रकार शैक्षणिक संस्थाओं, छात्राओं, स्कूलों आदि शासकीय भवनों की रंगाई-पुताई के दौरान गोंडी पेंटिंग सहित अन्य प्रकार की आकर्षक चित्रकलाओं को बनाएँ। उन्होंने इस संबंध में सभी कॉन्टेक्टर्स को भी ज़रूरी निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित कॉन्टेक्टर्स को कलेक्टर ने नोटिस देने के निर्देश दिए।
छतों की वॉटर पु्रफिंग अनिवार्यतः करें
कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने सभी कॉन्टेक्टर्स को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ करें। इसी प्रकार 15 जून से पूर्व अधिकाधिक निर्माण कार्यों को पूरा करें। उन्होंने बाहर के निर्माण कार्यों को बारिश से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय निर्माण कार्यों की छतों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। छतों की वाटरप्रूफिंग अनिवार्यतः सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एसी ट्रायबल को निर्देशित किया कि आगामी बैठकों की पीपीटी में निर्माण कार्यों से संबंधित जियो टैग फ़ोटो अनिवार्यतः शामिल करें।
सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने एमआरडीसी, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई तथा संबंधित विभागों के माध्यम से संचालित सड़क निर्माण कार्यों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने एमपीआरडीसी की समीक्षा करते हुए मंडला-जबलपुर रोड के टेंडर कार्य एवं मरम्मत संबंधित विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने इस दौरान एमपीआरडीसी के माध्यम से अन्य सड़कों के निर्माण कार्यों की स्थिति भी जानी। उन्हांेने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि 15 जून तक सड़कों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दें। डॉ. सिडाना ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत निर्माण/मरम्मत की जाने वाली सड़कों की सुदृढ़ीकरण योजना, मजबूतीकरण तथा नवीनीकरण योजना के अंतर्गत कार्यों की विस्तार से जानकारी लेते हुए पूर्ण, प्रगतिरत एवं अपूर्ण कार्यों के बारे में पूछा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सड़कों के कार्य के दौरान जल-जीवन मिशन के संपन्न हुए कार्यों को अनावश्यक रूप से क्षति न पहुंचाएं। इस दौरान किए जाने वाले कार्यों को विभागीय समन्वय के साथ पूर्ण करें।
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button