IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News नशा से तंग आकर बेटे ने ही की थी अपने पिता की हत्या

रिपोर्टर आकाश मौर्य ग्वालियर मध्यप्रदेश

ग्वालियर। ग्वा िराजेन्द्र सिंह जाट ने अपने भाई गजेन्द्र सिंह जाट की घर के बाहर रात्रि में सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किये जाने के संबंध में रिपोर्ट की थी, थाना प्रभारी आंतरी दीपक सिंह भदौरिया थाना बल की टीम को उक्त हत्या की घटना का पर्दाफाष करने के लिये लगाया गया । पुलिस टीम को प्रारंभिक विवेचना में कोई भी तकनीकी साक्ष्य प्राप्त नहीं हो सका था। मृतक के परिजनोें द्वारा भी किसी पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया गया, जिस कारण से आरोपी की पतारसी नही हो पा रही थी। पुलिस टीम द्वारा मृतक की किसी से रंजिष होने के संबंध में भी जानकारी ली गई लेकिन ऐसी कोई जानकारी नही मिली। विवेचना के दौरान आये भौतिक साक्ष्यों से पता चला कि मृतक का पुत्र अपने पिता के शराब पीने की आदत से परेषान था 11 मई को पकड़ लिया गया और उससे घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा काफी पूछताछ करने पर उसने घटना को अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया, पकड़े गये। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने पिता की शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात में लोहे की रोड से हत्या कर दी थी और लोहे की रोड को घर के पास ही छिपा दिया था। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी की निषादेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रोड, खून लगा कपडा व वक्त घटना पहने कपड़ों को विधिवत् जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पिता शराब व गाँजे का नशा करता था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button