Madhya Pradesh News अनूपपुर न्यूज़ जमुना कॉलरी यूथ कांग्रेस के अथक प्रयासों से शीतला मंदिर के सामने से संचालित शासकीय कम्पोजिट शराब दुकान स्थानांतरित किया गया
युवा कांग्रेस के अथक प्रयासों से शराब दुकान हुई स्थानांतरित

रिपोर्टर सूर्यकांत मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश
युवा कांग्रेस ज़िला महासचिव मानवेन्द्र मिश्रा द्वारा जमुना कॉलरी में आवासीय परिसर एवं शीतला माता मंदिर के सामने संचालित शासकीय कम्पोजिट शराब दुकान को स्थानांतरित करने की मांग लगातार की जा रही थी, परन्तु कई बार ज्ञापन व आवेदन सौंपने के बाद भी आबकारी विभाग द्वारा कम्पोजिट शराब दुकान हटाने के लिए कोई कार्यवाही नही की जा रही थी। विवश होकर मानवेन्द्र मिश्रा दिनांक 26 अप्रैल 2023 को अपने संगठन युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ कम्पोजिट शराब दुकान के सामने ही शांतिपूर्ण तरीके से भूख हड़ताल पर बैठ गए और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी प्रशासन नींद से नही जागा तो हम उक्त दुकान को स्थानांतरित कराने के लिए धरना, प्रदर्शन, उग्र आंदोलन करने के लिए भी मजबूर होंगें।
युवा कांग्रेस के भूख हड़ताल पर बैठने के बाद दिनांक 26 अप्रैल 2023 को प्रशासन हरकत में आया और आबकारी विभाग की टीम कम्पोजिट शराब दुकान को स्थानांतरित करने की कार्यवाही के लिए जमुना कॉलरी आ गई तथा उक्त शराब दुकान को स्थानांतरित करने की कार्यवाही शुरू कर दी। दिनांक 26 अप्रैल 2023 को ही शुरुआती कार्यवाही के तौर पर आबकारी विभाग के कर्मचारियों द्वारा कम्पोजिट शराब दुकान के ऊपर लगे भव्य बोर्ड को हटाया गया और सभी कागजी कार्यवाही पूर्ण करने के बाद दिनांक 10 मई 2023 को कम्पोजिट शराब दुकान को आवासीय परिसर व शीतला माता मंदिर के सामने से स्थानांतरित कर अन्यत्र स्थान पर संचालित कर दिया गया। युवा कांग्रेस जिला महासचिव मानवेन्द्र ने उक्त शराब दुकान स्थानांतरित कराने में उनका सहयोग करने वाले युवा कांग्रेस के साथी और उन्हें मार्गदर्शन देने वाले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान, तथा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले सभी छोटे बड़े साथी जिन्होंने इस मुहिम में अहम भूमिका निभाई को धन्यवाद ज्ञापित किया है, और निवेदन किया है कि आप सभी उन्हें इसी तरह प्रयत्क्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग प्रदान करते रहें जिससे वे समाजहित के सभी मुद्दों में अपनी आवाज बुलंद कर सके।



Subscribe to my channel