Uttarakhand News पौड़ी पुलिस ने गहरी खाई से घायलों को सकुशल किया रेस्क्यू

रिपोर्टर राजेश सिंह राजा कोली पौड़ी गढ़वाल उत्तराखण्ड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज चौकी पाबौ पर सूचना प्राप्त हुई कि पाबौ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरसुड़ी के पास वाहन संख्या UK 12C 7690 अल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई है | उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी मय पुलिस टीम के राहत एवं बचाव उपकरणों के मौके पर पहुँचे तो देखा कि वाहन सड़क से 60 मीटर गहरी खाई में गिरा है। जिस पर पुलिस कार्मिकों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों का सकुशल रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाबौ भेजा गया। उक्त घायलों का उपचार जारी है।
1. सन्तोष खकरियाल उम्र-38 वर्ष पुत्र सत्य प्रसाद, निवासी ग्राम-ड्डमका, पाबौ थाना पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल रेफर जिला अस्पताल पौड़ी
2. अनुराग उम्र-14 वर्ष पुत्र कैलाश निवासी उपरोक्त
3. अर्जुन उम्र 24 वर्ष पुत्र मधुसूदन निवासी उपरोक्त

Subscribe to my channel