उत्तराखण्ड

हरिद्वार उत्तराखंड: पुलिस के हाथ आया शातिर वाहन चोर, चोरी की पांच बाइक हुई बरामद

रिपोर्टर कपिल सक्सैना नैनीताल उत्तराखंड

हरिद्वार पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. चोर के पास से पांच बाइकें भी बरामद की गई हैं. पुलिस अब चोर को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

हरिद्वार: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से दुपहिया वाहन चोरों ने आतंक मचाया हुआ है. कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र से चोरी हुई एक बाइक को उड़ाने वाले शातिर चोर का पीछा करते हुए पुलिस जब आरोपी तक पहुंची तो पुलिस ने चोरी की कुल 5 बाइक बरामद की गई. आरोपी को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के सराय पीठ बाजार से विगत 19 दिसंबर को जमालपुर रोड जगजीतपुर निवासी रोहित कुमार साप्ताहिक पीठ में सब्जी लेने गए थे. पीठ जाते समय वह अपनी बाइक का ताला लगाकर खड़ी कर गए थे, लेकिन जब वे लौट कर आए तो बाइक गायब थी. जिसके बाद उन्होंने तत्काल बाइक चोरी की सूचना कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को दी. पुलिस ने बाइक का मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने शुरू किया.

जिससे पुलिस एकड़ खुर्द पथरी निवासी सैफुद्दीन उर्फ बबलू तक जा पहुंची. पुलिस ने जब शातिर चोर से पूछताछ की तो उसने न केवल पीठ से चुराई गई बाइक को बरामद किया बल्कि इसके अलावा पूर्व में चोरी की गई 4 बाइकों को भी बरामद किया. कोतवाली ज्वालापुर इंचार्ज आरके सकलानी ने बताया चोरी की बाइक के साथ पकड़ी गई अन्य चार बाइकें के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चुराई गई थी. जिसकी सूचना संबंधित थानों को दे दी गई है. पकड़े गए आरोपी को अब जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button