छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgar News  गांजा परिवहन करने वाले 02 आरोपियों को चांपा पुलिस ने दबोचा

 आरोपियों के कब्जे से 04 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया बरामद

 रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

 आरोपी प्रदीप साहू उम्र 37 वर्ष एवं असीम साहू उम्र 32 वर्ष दोनों निवासी टुकरा थाना अताबिरा जिला बरगढ़ को  गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया  आरोपियों के विरूद्ध एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही
मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति बस्ती चांपा से आटो बुक कर गांजा परिवहन करने सिवनी कुरदा की ओर जाने वाले है। जिस पर तत्काल चांपा पुलिस स्टाफ कुरदा मोड़ सिवनी पहुंचकर घेराबंदी किया जहॉ मुखबीर द्वारा बताये गये आटो को रूकवाया गया जिसमें दो व्यक्ति बैग व कार्टून लेकर बैठे हुये मिले। आटो चालक से पूछताछ करने पर उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा वैवाहिक कार्यक्रम में ग्राम सुंदरेली जाने हेतु 500 रूपये में बुकिंग कराया जाना बताया गया। आटो में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर एक व्यक्ति द्वारा अपना नाम प्रदीप साहू एवं दूसरे द्वारा अपना नाम असीम साहू निवासी टुकरा थाना अताबीरा जिला बरगढ़ का रहने वाला बताया गया। उक्त व्यक्तियों की बैग तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 04 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया।  जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 255  23 धारा 20 बी  29 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबध्द किया गया।  आरोपी प्रदीप साहू उम्र 37 वर्ष एवं असीम साहू उम्र 32 वर्ष दोनों निवासी टुकरा थाना अताबिरा जिला बरगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहॉ से आरोपियों को दिनांक 11.05.23 को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, थाना प्रभारी चांपा एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button