Chhatisgar News दो बेटियों को जहर देने के बाद मां ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी यह आपबीती

रिपोर्टर विनेश कुमार मनहर जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
सक्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने एक मां ने अपनी 2 बेटियों को जहर देकर फिर खुद आत्महत्या कर ली है। वहीं दोनों बेटियों की भी जहर से मौत हो गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर में बच्चियों के शव के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें महिला ने पति के दूसरी महिला के साथ भाग जाने से परेशान थी । जिसकी वजह से महिला ने ऐसा आत्मघाती कदम उठा लिया। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सक्ती के वार्ड नं 1 में रहने वाली प्रीति सतनामी की शादी लगभग 4 साल पहले कृष्ण सतनामी से हुई थी। दोनों की दो बेटियां भी हैं। बड़ी बेटी का नाम परी सतनामी ढाई वर्ष और छोटी बेटी का नाम जान्हवी सतनामी डेढ़ वर्ष है। दो दिन पहले कृष्ण सतनामी अपने घर के सामने रहने वाली एक महिला के साथ भाग गया, जिसकी वजह से उसकी पत्नी परेशान थी। मंगलवार की रात प्रीति ने अपने ससुराल के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाया। इसके बाद वो बच्चों के साथ सोने के लिए चली गई। बुधवार को प्रीति ने अपनी दोनों बेटियों को जहर खिला दिया और उसके बाद घर से बाहर निकल गई। इसके बाद प्रीति खुद रेलवे स्टेशन के केबिन के पास रेलवे ट्रैक पर लेट गई। ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह जब परिवार वालों की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि घर में बहू प्रीति कहीं नजर नहीं आ रही है। वहीं दोनों बच्चियों के मुंह और नाक से भी झाग जैसा निकला हुआ है। उनकी जांच करने पर पता चला कि, बच्चियों की सांसें नहीं चल रही हैं। ये देख परिवार वालों के होश उड़ गए। बहू का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना मिली।

Subscribe to my channel