IC News and Media House Private Limited


अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News बड़े-बड़े सागवन के पेड़ काट रहे धड़ल्ले से वन विभाग बैठा मौन  बिहारपुर,

रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा सूरजपुर छत्तीसगढ़

तेजी से बढ़ रही गर्मी व दुपहरिया में लकड़ी तस्करों ने बड़े-बड़े सागौन के पेड़ों को काटकर ईटा भट्ठा में डाल रहे हैं। तेज धूप व दुपहरिया के कारण सभी लोग अपने अपने घरों में रहते हैं उसी समय लकड़ी तस्करों और कुछ अतिक्रमणकारियों ने 10 वर्ष पुराने लगाए गए प्लांटेशन में बड़े-बड़े पेड़ों को काटकर ईटा भट्ठा में डाल रहे हैं।सूरजपुर जिले के दूर अंचल क्षेत्र चांदनी बिहार पुर के ग्राम पंचायत पेन्डारी में 10 वर्ष पहले प्लांटेशन वन भूमि पर सागौन का पौधा रोपण किया गया था जो आज बड़े व मोटे पेड़ बन गए हैं जिसे लोगों द्वारा धड़ल्ले से काटकर ईटा भट्ठा में डाल दिया जा रहा है। बीते दिन लगातार सागौन के पेड़ व तेंदू पेड़ को काटकर ईटा भट्ठा जलाने का काम जगह जगह पर चालू है। जब इसकी सूचना वन परीक्षेत्र अधिकारी को दिया गया तो उन्होंने कागजी कार्यवाही करने की बातें कही है।

बताया जा रहा है कि वन विभाग के ही कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों की वजह से कारवाही नहीं हो पाती है क्योंकि कर्मचारियों ने आपसी तालमेल कर यह काम कराते रहते हैं। यही कारण है कि आज चांदनी बिहार पुर के वन प्लांटेशन में 10 परसेंट पौधे नजर आते हैं जबकि हर वर्ष प्लांटेशन कार्य में पौधारोपण कार्य किया जाता है जिसमें शासन की करोड़ों रुपए खर्च हो जाते हैं। तो दूसरी ओर वन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझते हुए फील्ड में काम नहीं कर पाते।जिसके कारण प्लांटेशन में पौधों की कटाई होती रहती है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button