ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

Rajasthan News नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक बांदीकुई के साक्षरता प्रभारियों की कार्यशाला  को अग्रवाल धर्मशाला बांदीकुई में आयोजित की गई।

रिपोर्टर सुमित कुमार बैरवा बैजूपाडा राजस्थान

साक्षरता की एकदिवसीय कार्यशाला नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक बांदीकुई के साक्षरता प्रभारियों की कार्यशाला  को अग्रवाल धर्मशाला बांदीकुई में आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ श्री पन्ना लाल बैरवा  बांदीकुई एवं श्री विनोद कुमार मीना  बांदीकुई व श्री ओमप्रकाश शर्मा   देलाडी व श्री रामेश्वर प्रसाद गुर्जर अध्यापक के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया । कार्यशाला के संदर्भ में श्री रामकेश मीना ब्लॉक समन्वयक साक्षरता बांदीकुई ने नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की टाइमलाइन के साथ   2020 में जीवन कौशल के तहत वित्तीय साक्षरता,डिजिटल साक्षरता व स्वास्थ्य देखभाल सहित साक्षरता के तहत संचालित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर आदरणीय  सहाब द्वारा अन्य शैक्षिक गतिविधियों के साथ साथ साक्षरता के कार्य को महत्वपूर्ण मानते हुए व समय पर लक्ष्य अर्जित करने तथा असाक्षरों को लाभान्वित करने तथा लक्ष्य से न्यून रहे जनआधार प्रमाणीकरण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गए। ब्लॉक बांदीकुई के समस्त साक्षरता प्रभारी कार्यशाला में उपस्थित रहे। सभी साक्षरता प्रभारियों को ग्राम पंचायत वार 40 असाक्षरों का लक्ष्य दिया गया है जिसमें 10 पुरुष एवं 30 महिलाएं शामिल करते हुए। तीन दिवस में   पोर्टल पर असाक्षरों की फिडिंग करवाने के दिशा निर्देश प्रदान किये दिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button